लोकल न्यूज़

घंटाघर से धार्मिक ध्वज निकालने पर विवाद नगर पालिका सीएमओ को पोती कालिख, भाजपा और हिन्दू संगठनों ने किया प्रदर्शन।

घंटाघर से धार्मिक ध्वज निकालने पर विवाद नगर पालिका सीएमओ को पोती कालिख, भाजपा और हिन्दू संगठनों ने किया प्रदर्शन।

Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072

 

दमोह . शहर के घंटाघर पर हिंदुओं द्वारा लगाए गए धार्मिक ध्वजों को नगर पालिका द्वारा निकालने का प्रयास करने विवाद हो गया। जिसके बाद शनिवार दोपहर हिन्दू संगठन और भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा घंटाघर पर सीएमओ के खिलाफ चकजाम कर दिया।

 

 

इसी दौरान कुछ लोगों ने नगर पालिका सीएमओ के आवास पर जाकर उनके मुंह पर कालिख पोत दी।

 

 

इधर भाजपा और हिंदू संगठन से जुड़े लोग घंटाघर पर प्रदर्शन कर उनके निलंबन की मांग करते रहे।

 

 

सड़क जाम होने से आवागमन बंद हो गया है। केवल आवश्यक सेवा से जुड़े वाहनों को निकालने की अनुमति दी जा रही थी। उनकी मांग थी कि तत्काल सीएमओ को सस्पेंड किया जाए क्योंकि वह धर्म विरोधी है। इसके बाद सभी कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और एसपी, कलेक्टर से मुलाकात कर सीएमओ प्रदीप शर्मा को तत्काल निलंबित कर माफी मांगने की बात कही।

 

 

करीब एक घंटे यह बैठक चली और कलेक्टर,एसपी ने प्रतिवेदन सरकार को भेजने की बात कही। भाजपा नेता सतीश तिवारी ने कहा कि ऐसे लोग जो सनातन धर्म के विरोधी हैं उनके खिलाफ हमारा विरोध है। नवरात्रि शुरू होने वाली है और इसलिए शहर के घंटाघर पर हर साल की तरह इस साल भी सजावट की जा रही थी और धार्मिक ध्वज लगाए जा रहे थे, लेकिन सीएमओ प्रदीप शर्मा ने अपने कर्मचारियों को भेज कर धार्मिक ध्वज निकलवाना शुरू कर दिया। जब हम लोगों को पता चला तो हम मौके पर पहुंचे और हमने विरोध किया है। सकल हिंदू समाज के जिला अध्यक्ष कपिल सोनी ने कहा की नवरात्रि के मौके पर घंटाघर पर की जा रही धार्मिक सजावट का सीएमओ ने विरोध किया था इसलिए हम उनका विरोध कर रहे। सीएमओ के मुंह पर कालिख पोतने वाले अनुराग यादव और भाजपा नेता विवेक अग्रवाल ने कहा जो हिंदू धर्म के खिलाफ जाएगा हम उसका इसी तरह मुंह काला करेंगे, जिस तरह हमने सीएमओ का मुंह काला किया है। इस दौरान घंटाघर पर भाजपा और हिंदू संगठन से जुड़े लोगों का विरोध प्रदर्शन करीब डेढ़ घंटे तक जारी रहा। पुलिस की तरफ से सीएसपी अभिषेक तिवारी लोगों को समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन संगठन का कहना था कि जब तक सीएमओ के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती वह अपना आंदोलन समाप्त नहीं करेंगे।हिंदूवादी संगठन के लोग बोले- माफी मांगे सीएमओ विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अंजू खत्री ने बताया, हम कलेक्टर से दो बिंदुओं पर बात करने आए थे। पहला कि सीएमओ शर्मा सामूहिक रूप से माफी मांगे। दूसरा उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाए।

 

 

कलेक्टर ने निलंबन के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने का आश्वासन दिया है।एसपी ने कहा कुछ गलत मेसेज पास हुआ एसपी श्रुतिकीर्ति सोमवंशी का कहना है कि कुछ गलत मेसेज पास हुआ है। मामले में उच्च स्तरीय जांच कमेटी बनाएंगे। जांच करेंगे कि यह घटना क्यों हुई। भविष्य में ऐसा न हो, यह सुनिश्चित किया जाएगा। दोनों पक्षों से बात करके इसका समाधान निकाला जाएगा। कलेक्टर सुधीर कोचर ने बताया, नवरात्रि के पूर्व घंटाघर पर शुक्रवार रात हिंदूवादी संगठन द्वारा ध्वज लगाया जा रहा था। नपा कर्मचारियों ने उन्हें ऐसा करने से रोका। इस कारण विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई। कर्मचारियों का कहना था कि नपा सीएमओ के आदेश पर ऐसा किया गया है। इस मामले में संबंधितों को नोटिस जारी किया गया है। संगठन को भी अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है। 10 अप्रैल से पहले जांच पूरी कर वरिष्ठ अधिकारियों को सौंप देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!