महाकाल मित्र मंडली ने किया मासूम बिटिया महक के पिता का किया अंतिम संस्कार

महाकाल मित्र मंडली ने किया मासूम बिटिया महक के पिता का किया अंतिम संस्कार
नम आंखों के साथ पिता का किया अंतिम संस्कार
दमोह। दमोह की सामाजिक संस्था महाकाल मित्र मंडली के सदस्य साहिल विरमानी, जेपी मिश्रा,प्रकाश गोस्वामी, आदित्य असाटी, ऋषि खरे को जानकारी प्राप्त हुई कि बुरहानपुर के नेपानगर निवासी विकास चिंधा हाटकर जो लोकमान्य तिलक कुर्ला एक्सप्रेस से कटनी की और जा रहें थे जिनकी अचानक तबीयत बिगड़ने पर उनका दुःखद निधन हो गया। महाकाल मित्र मंडली के सदस्य साहिल विरमानी ने जानकारी देते हुए बताया कि शव अज्ञात अवस्था में था। जिसकी शिनाख्त नेपानगर बुरहानपुर निवासी के रूप हुई। जिसमें मृतक विकास की 12 वर्षीय मासूम बिटिया अपने पिता का शव लेने दमोह पहुंची तो मासूम बिटिया के पास शव को बुरहानपुर लेने जानें की व्यवस्था नहीं थी। तब हमारी महाकाल मित्र मंडली के सदस्यों ने मिलकर अंतिम संस्कार किया। सामाजिक कार्यकर्ता जेपी मिश्रा ने बताया कि हमारी संस्था गैर राजनीतिक है। हमारे महाकाल मित्र मंडल के सदस्यों का कहना है कि यह एक सेवा रूपी कार्य जो हमारे सदस्य करते हैं। मासूम बिटिया जिसके सिर से पिता का साया हट गया हो वो कितनी परेशान होंगी यह तो सिर्फ ईश्वर जानता है। जब हमारे महाकाल मित्र मंडली के सदस्यों ने मासूम महक को ढांढस बांधते हुए कहा कि बिटिया को जब भी महाकाल मित्र मंडली की जरूरत होगी समिति के सदस्य मदद के लिए हमेशा मौजूद रहेंगे।
नेपानगर बुरहानपुर निवासी का अंतिम संस्कार जटाशंकर मुक्ति धाम में किया गया। इस दौरान मासूम बिटिया महक ने नमः आंखों के साथ अपने पिता को मुखाग्नि दी।